पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • डायलिसिस के दौरान रोगी की हालत बिगड़ी, परिजनों का हॉस्पिटल में हंगामा

डायलिसिस के दौरान रोगी की हालत बिगड़ी, परिजनों का हॉस्पिटल में हंगामा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीबीएचअमेरिकन हॉस्पिटल में डायलिसिस के लिए लाए गए एक रोगी की शनिवार को तबीयत बिगड़ गई। इस पर रिश्तेदारों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हॉस्पिटल में हंगामा कर दिया। अस्पताल में अन्य रोगियों को परेशानी से बचाने अौर कानून व्यवस्था संभालने पुलिस ने जाप्ता तैनात किया। शहर के मल्लातलाई स्थित फारूख आजम नगर निवासी शहजाद पुत्र शरीफ खान किडनी रोग से पीड़ित है। परिजनों का कहना है कि शहजाद को डायलिसिस के लिए शनिवार सुबह अस्पताल लाया गया था। शहजाद का ब्लड प्रेशर उस समय सामान्य से अधिक था। परिजनों का आरोप है कि डाक्टरों ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया और कहा था कि डायलिसिस से बीपी अपने आप कम हो जाएगा। डायलिसिस के दौरान बीपी कम होने के बजाए 250 तक पहुंच गया था। शहजाद की हालत नाजुक होने पर उसे वेंटीलेटर पर लिया गया। जानकारों ने बताया कि शहजाद के शरीर में कोई हरकत दिखाई नहीं दे रही है।

जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल के डॉ. आनंद झा ने बताया कि मैं मुंबई में हूं, लेकिन पता चला कि मरीज को परिजन लेकर पहुंचे थे। उसे डायलिसिस कराना था। उसका ब्लड प्रेशर बढ़ा होने से मरीज को हार्ट अटैक गया था। इस पर मरीज के परिजन उग्र हो गए थे। उनसे समझाइश की गई है।

उदयपुर. हॉस्पिटलमें मरीज की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर एकत्रित हुए परिचित और रिश्तेदार प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए। भास्कर

खबरें और भी हैं...