पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • सप्ताह में दो दिन आउटडोर में लगेगी तंबाकू मुक्ति क्लिनिक

सप्ताह में दो दिन आउटडोर में लगेगी तंबाकू मुक्ति क्लिनिक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोगोंको तंबाकू की लत छुड़ाने और हॉस्पिटल को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए एमबी हॉस्पिटल के आउटडोर में अब \\\"तंबाकू मुक्ति क्लिनिक\\\' संचालित होगी। यहां सप्ताह में दो दिन तंबाकू की लत वालों को तंबाकू छोड़ने के लिए इलाज मिल सकेगा। अब तक स्थाई क्लिनिक के अभाव में तंबाकू मुक्ति अभियान प्रभावी तौर पर लागू नहीं हो पा रहा था। यह निर्णय शनिवार को आरएनटी मेडिकल कॉलेज के स्टेक होल्डर कमेटी की बैठक में लिया गया। इस वर्ष 15 अगस्त तक हॉस्पिटल को पूरी तरह तंबाकू मुक्त बनाने के लक्ष्य को लेकर प्राचार्य डॉ. डी.पी.सिंह की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। रोटरी क्लब उदयपुर ने हॉस्पिटल परिसर में तंबाकू सेवन रोकने के लिए प्रचार-प्रसार कराने का आश्वासन दिया। बैठक में एमबी हॉस्पिटल उपाधीक्षक डॉ. रमेश जोशी, नर्सिंग अधीक्षक लक्ष्मी लाल वीरवाल, जनाना हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. मुकेश राघव, टीबी हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. घनश्याम राठी सहित विद्यार्थी परिषद प्रतिनिधि और नर्सिंग स्कूल प्राचार्य मौजूद थे।

तंबाकूविक्रेताओं के काटेंगे चालान

उपप्राचार्यडॉ. शलभ शर्मा ने बताया कि कोटपा एक्ट के 6बी नियम में हॉस्पिटल परिसर से 100 गज की परिधि में तंबाकू बिक्री पर अब चालान काटे जाएंगे। इसके लिए मॉनिटरिंग कमेटी बनाई है जो पहले विक्रेताओं और तंबाकू सेवन करने वालों को समझाइश करेगी। फिर भी नहीं मानने पर उनके चालान काटे जाएंगे। राजस्थान कैंसर फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रम को और सुदृढ़ बनाया जाएगा। इसमें सामुदायिक चिकित्सा विभाग, नर्सिंग कॉलेज एवं स्कूल, विद्यार्थी परिषद, मानसिक रोग विभाग और नर्सिंग कर्मियों को और सशक्त बनाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...