पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टाउनहॉल में फूलों को देख खिले ‘गुलाब’

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर| टाऊनहालमें दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी शुक्रवार को शुरू हुई। गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने इसका उद्‌घाटन करते हुए मेयर चंद्रसिंह कोठारी को माणिक्य लाल वर्मा पार्क में स्थाई तौर पर पुष्प प्रदर्शनी लगाने का सुझाव दिया। यहां अच्छा प्रदर्शन करने वाले विभागों, संस्थाओं को पुरस्कृत किया जाएगा। कटारिया ने मेयर को बताया कि स्थाई प्रदर्शनी से पार्क का भी नियमित रखरखाव हो सकेगा और टूरिस्ट के आकर्षण का नया केंद्र भी विकसित होगा। उद्यान समिति अध्यक्ष भगवान खारोल ने बताया कि पुष्प प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों के साथ ही संस्थाएं भी प्रतिभागी है। इसके बाद कटारिया ने टाऊनहाल परिसर में ही नवनिर्मित ऑडिटोरियम का जायजा लिया। उनके साथ निगम आयुक्त सिद्धार्थ सिहाग, एसई अरूण व्यास, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, भाजपा शहर अध्यक्ष दिनेश भट्ट और डिप्टी मेयर लोकेश द्विवेदी उपस्थित थे।

निगम परिसर में गृहमंत्री कटारिया पुष्प प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए। भास्कर

खबरें और भी हैं...