पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • एनसीसी भवन की जर्जर हालत पर छात्रों ने किया प्रदर्शन

एनसीसी भवन की जर्जर हालत पर छात्रों ने किया प्रदर्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुखाडिय़ाविवि में बने एनसीसी भवन की जर्जर होती हालत के खिलाफ वाणिज्य महाविद्यालय के छात्र नेता भवानीशंकर बोरीवाल के नेतृत्व में छात्रों ने प्रशासनिक भवन के बाहर प्रदर्शन किया और विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों ने बताया कि भवन की जगह-जगह से जर्जर हालत होने से कभी भी ढहने की आशंका बनी हुई है। वहां एनसीसी विद्यार्थियों की जान-माल की हानि की संभावना बनी हुई है। इस संबंध में पहले भी कई बार विवि प्रशासन को चेताया गया, लेकिन उन्होंने कोई कदम नहीं उठाया। छात्रों ने इस मांग को लेकर रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द भवन की मरम्मत कराने की मांग की। इस पर रजिस्ट्रार ने एक माह में भवन की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में छात्रनेता पुष्पेंद्रसिंह चुंडावत, रोहित छापरवाल, वसीम शेख, मुकुल पुरोहित आदि मौजूद थे।

सुखाड़िया विवि प्रशासनिक भवन पर प्रदर्शन करते छात्र। भास्कर

खबरें और भी हैं...