पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सेना के जवानों ने पहाड़ी पर खोदे ट्रेंच

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्रीजल स्वावलंबन अभियान की जल संरक्षण गतिविधियों में सेना के जवानों ने शुक्रवार को जज्बा दिखाया। जवानों ने बड़गांव पंचायत समिति के मदार के गोड़ान कला गांव की माला मगरी पर ट्रेंच निर्माण किया। जवानों ने कुछ घंटों की मेहनत से ऊंचे पहाड़ों पर काफी संख्या में ट्रेंच खोद दी। इन जवानों ने कैप्टन अनिरुद्ध एवं विवेक के नेतृत्व में तीन पहाड़ों पर समूह बनाकर श्रमदान किया और गेती-फावड़ों से गहरी ट्रेंच खोदी। श्रमदान के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अविचल चतुर्वेदी, बडग़ांव प्रधान खूबीलाल पालीवाल सहित पंचायत समिति के अधिकारियों, स्थानीय प्रतिनिधियों ने भी श्रमदान किया। इससे पूर्व गोड़ान कला गांव में बस्ती के बीच समारोह हुआ। जिसमें सीईओ अविचल चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के बारे में जानकारी दी। कैप्टन अनिरुद्ध और विवेक ने कहा कि सेना सीमा रक्षा और आपदाओं में राहत के साथ-साथ सामाजिक सरोकार और क्षेत्रीय गतिविधियों के प्रति भी गंभीर है। आम आदमी की जिन्दगी और क्षेत्रीय विकास से जुड़े कार्यों में हरसंभव मदद के लिए सदैव तैयार है।

खबरें और भी हैं...