राजपूत समाज : वर-वधू ने लिया बेटी-बचाओ का संकल्प
उदयपुर| राजपूतमहासभा संस्थान का सामूहिक विवाह शुक्रवार को हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला, रावजी का हाटा में हुआ। विवाह समारोह में वर-वधू ने बेटी-बचाओ और पर्यावरण के लिए पौधरोपण का संकल्प लिया। राजपूत महासभा के संभागीय अध्यक्ष दलपत सिंह चुंडावत ने बताया कि सुबह शोभायात्रा निकाली गई, फिर सुबह 10 बजे तोरण की रस्म हुई। इसके बाद पाणिग्रहण संस्कार हुआ। विवाह समारोह में सभी रस्मों को निभाया गया।