पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • दुनिया में सबसे मुश्किल काम पैसा कमाना है : गणवत्सलदास स्वामी

दुनिया में सबसे मुश्किल काम पैसा कमाना है : गणवत्सलदास स्वामी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | अक्षरधामके गुरू प्रमुख गणवत्सलदास स्वामी ने कहा कि पैसा कमाना दुनिया में सबसे मुश्किल काम है। आम धारणा है कि पैसे से ही सुखी जीवन और समाज में सम्मान मिलता है। आज समाज में धन का महत्व इतना हो गया है कि इसे पाने और व्यवसाय में मुनाफा कमाने के लिए सब कुछ जायज समझा जाने लगा है। स्वामी शुक्रवार को यूसीसीआई स्थित ऑडिटोरियम में स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में “नैतिकता एवं व्यवसाय’ विषयक कार्यशाला को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज अधिकांश लोगों को धर्म और प्राचीन संतों की बातें अप्रासंगिक लगती है। प्रोफेशनल और पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाकर चलना चाहिए और परिवार को पूरा समय देना चाहिए। कार्यक्रम में यूसीसीआई की स्थापना को तैयार की गई स्मरणिका ‘ग्लोरियस 50’ का विमोचन किया गया। इसमें गत 50 वर्षों के कार्यों को चित्रों के साथ प्रदर्शित किया गया है।

उदयपुर को स्मार्ट बनाने में प्रत्येक व्यक्ति का योगदान जरूरी

मुख्यअतिथि गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि उदयपुर को स्मार्ट सिटी बनाने में प्रत्येक व्यक्ति का योगदान जरूरी है। उन्होंने उद्यमियों और व्यवसायियों से हर संभव मदद देने का कहते हुए कहा कि उदयपुर की धरती जितना लेती है उससे कई गुना लौटाती भी है। विशिष्ट अतिथि सुनील दुग्गल ने जीवन में सकारात्मकता के महत्त्व पर बल दिया। जीवन को आसान बनाने का सुझाव देते हुए दुग्गल ने कहा कि आप जो भी कार्य करते है उसे एन्जॉय के साथ करें। इस अवसर पर यूसीसीआई संस्थापक और प्रथम अध्यक्ष पीपी सिंघल को विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए लाईफ टाईम अचीवमेन्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। संरक्षक अरविंद सिंघल, पूर्व अध्यक्ष सलिल सिंघल, संजय सिंघल एवं सिंघल परिवार के सदस्यों ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।

यूसीसीआई के समारोह में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड देते हुए। भास्कर

खबरें और भी हैं...