पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सचिन 22 साल बाद लेकसिटी आए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर | उदयपुर/ डबोक

क्रिकेटरसचिनतेंदुलकर शुक्रवार शाम को एयर इंडिया की फ्लाइट से लेकसिटी पहुंचे। सचिन शहर के पांच सितारा होटल में हो रही मुंबई की एक सेलिब्रिटी की शादी में भाग लेने आए हैं, उनके साथ उनकी प|ी अंजलि तेंदुलकर भी थीं। डबोक एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सचिन ने कहा कि टीम इंडिया वर्तमान में बहुत अच्छा परफॉरमेंस कर रही है। इससे वर्ल्ड कप में भी अच्छी उम्मीद की जा रही है।

हाल ही में आस्ट्रेलिया में हुई टी-20 सीरीज में हमारे युवा सीनियर प्लेयर्स ने अच्छा खेला। एयरपोर्ट के बाहर सचिन को देखने के लिए भीड़ एकत्रित हो गई। सचिन ने प्रशसंकों की बात रखते हुए हाथ हिलाया और फोटो भी खिंचवाए।

डबोक. एयरपोर्टसे बाहर अाते सचिन उनकी प|ी अंजलि

1994 में सचिन लेकसिटी आए थे

सचिनपहली बार झीलों की नगरी में 1994 में एक चैरिटी मुकाबले में भाग लेने आए थे, तब उन्होंने 13 रन की पारी खेली थी। पूर्व रणजी क्रिकेटर नजमुल हुसैन ने बताया कि 1993-1994 में एमबी ग्राउंड पर उनका मुकाबला हुआ था। इसमें सचिन, अजहर, गावस्कर, संदीप पाटील, अजीत वाडेकर, राजेश चौहान सहित कई सितारों ने भाग लिया था।

खबरें और भी हैं...