पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

177 केन्द्रों पर 42 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटवारी परीक्षा आज

राज्यकर्मचारीचयन बोर्ड की ओर से शनिवार को जिले के कुल 177 केन्द्रों पर पटवारी भर्ती परीक्षा होगी। जिसमें करीब 42 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थियों को अपने साथ ऑरिजनल पहचान पत्र, उसकी फोटो कॉपी और पेन साथ लाना होगा। परीक्षा एक पारी में सुबह 12 से दोपहर 3 बजे तक होगी। शहर में रेजीडेंसी बाउमावि, गुरुगोविंद सिंह स्कूल, बीएन कॉलेज, गुरुनानक कन्या महाविद्यालय, सेंटपॉल स्कूल आदि केन्द्र हैं। इसके अलावा गोगुंदा, मावली और झाड़ोल पंचायत समिति मुख्यालय पर भी केन्द्र बनाए गए हैं।

इनपर रहेगा प्रतिबंध

परीक्षामेंंघड़ी, चेन, ब्रेसलेट, लॉकेट, टोप्स, डिजाइनिंग वाली हेयर पिन, टाई और ब्लेजर पहनकर आने पर प्रतिबंध रहेगा। जर्सी और स्वेटर भी बिना बटन और जेब के पहनकर आने होंगे। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर जैमर लगाए जाएंगे और वीडियोग्राफी होगी।

पंचायतसमितियों के लिए रोडवेज बसों की व्यवस्था : उदयपुरआगार के मुख्य प्रबंधक दीपेश नागर ने बताया कि गोगुंदा के लिए सुबह 4:30 बजे पहली रोडवेज बस है। इसके बाद सुबह 5:30 बजे और फिर हर आधे घंटे में बसें उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा झाड़ोल के लिए सुबह 5:30 बजे पहली बस है। फिर सुबह 6:30 बजे बाद भी बसें हैं। इसी तरह मावली के लिए सुबह 5:30 बजे पहले बस है और फिर हर आधे घंटे में मावली के लिए बसें हैं।

खबरें और भी हैं...