वसंत पर्व पर हुआ कन्याओं का पूजन, छात्रों का सम्मान
उदयपुर|वसंत पर्वपर शुक्रवार को कन्याओं का पूजन और यज्ञ सहित कई कार्यक्रम हुए। भगवान श्री परशुराम सर्व ब्रह्म समाज युवा शाखा ने सिटी रेलवे स्टेशन बीड़ा स्थित माताजी के मंदिर पर कन्याओं का पूजन किया। मुख्य अतिथि धर्मनारायण जोशी थे। अर्बुदा कला मंदिर में छात्रों को सरस्वती चालीसा देकर सम्मानित किया। बीएन कॉलेज, विद्यानिकेतन स्कूल सेक्टर 4, अभिनव स्कूल, स्कॉलर्स एरिना, राजस्थान महिला गेलड़ा स्कूल, माउंट व्यू स्कूल में भी कई कार्यक्रम हुए। पं. जगन्नाथ प्रसाद स्मृति मंच की वसंत संध्या शुक्रवार को संगीत नाट्य निकेतन सभागार में हुई। इसमें मुंबई के युवा शास्त्रीय संगीत कलाकार पंकज राव ने अपनी प्रस्तुति से समा बांधा। आर्य समाज हिरणमगरी में पंचकुंडीय यज्ञ हुआ। दयानंद कन्या विद्यालय में नव निर्मित कक्षों का लोकार्पण किया गया।
उदयपुर| वसंत पर्व पर पंचकुंडीय यज्ञ करते हुए। भास्कर