मेक इन इंडिया वीक की अाज शुरुआत करेंगे मोदी
मुंबई| प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी शनिवार को मुंबई एनएससीआई ऑडिटोरियम में “मेक इन इंडिया’ वीक की शुरुआत करेंगे। एक सप्ताह चलने वाले इस मल्टी सेक्टोरल औद्योगिक इवेंट में 2500 अंतरराष्ट्रीय और 8000 घरेलू कंपनियां भाग ले रही हैं। इस कार्यक्रम में 68 देशाें के प्रतिनिधि और 72 देशों की बिजनेस टीम भी हिस्सा लेंगी। ‘मेक इन इंडिया’ पहल को बड़ा आयाम देने और दुनिया को निर्माण क्षेत्र में देश की उपलब्धियों को दर्शाने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है।
एयरटेलकी उदयपुर में 4जी सेवाएं : जयपुर|एयरटेल ने शुक्रवार को 4जी सेवा उदयपुर शहर में शुरू कर दी। कंपनी के सीईओ मनोज मुरली के अनुसार आने वाले सप्ताहों में प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी यह सेवा दी जाएगी।