पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिला को जलाया, गंभीर हालत में रेफर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थानाक्षेत्र के मजाव में गुरुवार रात को अज्ञात व्यक्ति ने रात्रि में लघुशंका के लिए घर से बाहर निकली महिला पर केरोसिन डालकर आग लगा दी।

थानाधिकारी भैयालाल आंजना ने बाताया कि मजाव निवासी उषा कुंवर प|ी निर्भय सिंह रात्रि को करीब 12 बजे अपने घर से लघुशंका के लिए बाहर निकली थी। अचानक एक व्यक्ति ने उस पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। महिला के चिल्लाने पर परिजन और पड़ोसी घरों से बाहर अाए और आग बुझाई। महिला को गोगुंदा अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे उदयपुर रेफर कर दया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूछताछ की। बदमाश के बारे में पता नहीं चला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

झुलसीबालिका की मौत

झाड़ोल (फ.) | क्षेत्रके सल्दरी गांव में पिछले दिनों अलाव तापते झुलसी बालिका की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। पुलिस ने पिता की रिर्पोट पर मर्ग दर्ज किया है। थानाधिकारी सैलसिह ने बताया कि सल्दरी निवासी राधा (3) पुत्री कालु कलासुआ 4 फरवरी को घर में अलाव तापते झुलस गई थी। उसकी शुक्रवार को उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के पिता कालू की रिर्पोट पर पुलिस ने शुक्रवार को मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...