टेलीकॉम : यूथ स्पेशल ऑफर
उदयपुर | भाजपानेता रविशंकर प्रसाद का टेलीकॉम मंत्रालय वैलेंटाइन डे पर युवाओं के लिए यूथ ऑफर लाया है। आॅफर में 13 से 20 फरवरी तक प्रीपेड मोबाइल पर 70 रुपए से अधिक के सभी डाटा एसटीवी से रिचार्ज करने पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त डाटा मिलेगा। वहीं एक दिन की अवधि के लिए यूथ स्पेशल नाम से रुपए चार का डाटा एसटीवी लांच किया है। इसमें युवा वर्ग को 20 एमबी डाटा मिलेगा। बीएसएनएल के महाप्रबंधक श्रवण कुमार ने बताया कि विभाग ने युवा वर्ग के लिए वेलेंटाइन डे को ब्लेक आउट डे श्रेणी से मुक्त रखा है।