पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लेकसिटी में वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल अाज से

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार देंगे प्रस्तुतियांं, मुख्यमंत्री करेंगी मेजबानी

ट्रैफिकडिप्टी रिछपाल सिंह जाखड़ ने बताया कि वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल में आने वालों के वीआईपी प्रवेश की व्यवस्था रेलवे ट्रेनिंग स्कूल के गेट नंबर-1 से और आमजन के लिए गेट नंबर-2 से की गई है।

उदयपुर झीलों की नगरी फेस्टिवल की भी नगरी में तब्दील होती जा रही है। शहर में लेक सिटी फेस्टिवल के बीच शुक्रवार को पुष्प प्रदर्शनी और अब शनिवार से वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल होगा। हिंदुस्तान जिंक की ओर से म्यूजिक लवर्स के लिए यह आयोजन होगा। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार पहली बार भारत में प्रस्तुति देने उदयपुर पहुंचेंगे। हिन्दुस्तान जिंक के सीईओ सुनिल दुग्गल ने बताया कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इस आयोजन की मेजबानी करेगी। इससे देश में पहली बार संगीत के अंतरराष्ट्रीय दिग्गजों के जुटने और उनकी प्रस्तुतियों से विश्व विरासत में उदयपुर को एक नया मुकाम हासिल होगा। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्य वित्तीय अधिकारी अमिताभ गुप्ता ने बताया कि म्यूजिक फेस्टिवल में आने वाले पर्यटक उदयपुर शहर की सुंदरता और इतिहास के साथ ही यहां से अच्छी यादें लेकर जाएंगे। कार्पोरेट कम्यूनिकेशन हैड पवन कौशिक ने बताया कि सामाजिक सरोकार, देश-प्रदेश के विकास की गतिविधियों में यह कदम होगा।

खबरें और भी हैं...