प्री-बोर्ड बैठक में हंगामा
अब तक का सबसे बड़ा बजट
वरुण बाजार सीज ही रहेगा, अभी ताे और कई आएंगे लपेटे में : कटारिया
निगम ने 309 करोड़ का बजट किया पास
नगरनिगमबोर्ड की शुक्रवार को हुई बैठक में वरुण बाजा सीज करने का मुद्दा छाया रहा। गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने साफ कर दिया है कि वरुण बाजार सीज ही रहेगा। यह तो शुरुआत है, अभी और कई लोग लपेटे में आएंगे। निगम के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। नगर निगम बोर्ड की बैठक पूर्व वरुण बाजार के दुकानदारों ने परिवार के साथ सुखाड़िया रंगमंच के बाहर खड़े होकर जनप्रतिनिधियों काे पुष्प भेंट कर बैठक मेंं उनका पक्ष रखने की गुहार लगाई थी।
भाजपा पार्षद पारस सिंघवी ने कहा कि दुकानदारों का कोई दोष नहीं है। बीच शहर में 15 फीट रोड पर हीरा पन्ना मार्केट चल रहा। निगम को वह नजर क्यों नहीं आया। कुछ और पार्षद सिंघवी के साथ हुए तो कटारिया ने कहा कि ऊंची आवाज में बोलेंगे तो भी वरुण बाजार हम खोलने वाले नहीं है। इस मामले में बोर्ड बैठक में कोई निर्णय नहीं हो सकता। दुकानदार टाइटल देख पैसा लगाते,उनको भी थोड़ा झटका लगने दो। मेयर चंद्रसिंह कोठारी ने कहा कि नियमानुसार ही कार्रवाई की है। नेता प्रतिपक्ष मोहसीन खान ने यह सवाल भी उठाया कि पिछले बोर्ड के कार्यकाल में चंद्रसिंह कोठारी शहर भाजपा की ओर से निगम के प्रभारी थे। उस वक्त वरुण बाजार पर नजर क्यों नहीं पड़ी। भवन अनुमति समिति अध्यक्ष हंसा माली ने कहा कि अब समिति नियमित मॉनिटरिंग करेगी। बैठक में आयुक्त सिद्धार्थ शर्मा,ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा और डिप्टी मेयर लोकेश द्विवेदी भी मौजूद थे।
नेता प्रतिपक्ष ने कसा तंज, मेयर ने दिया जवाब
नेताप्रतिपक्ष मोहसीन खान ने मेयर चंद्रसिंह कोठारी पर तंज कसते हुए कहा कि आप तो लाल बत्ती की कार में बैठ निकल जाते हैं। इस कारण आपको समस्या नजर नहीं आती। इस पर मेयर ने कहा: लाल बत्ती के लिए मेहनत करनी पड़ती है, यूं ही नहीं मिल जाती।
अवैध निर्माण की जननी को ढूंढेंगे
नेताप्रतिपक्ष मोहसीन खान, निर्दलीय पार्षद नजमा मेवाफरोश,भाजपा पार्षद जगत नागदा और रेहाना जर्मनवाला ने वरुण बाजार के जिम्मेदार अधिकारियों को लेकर सवाल उठाया। कटारिया ने कहा कि हम तो अवैध निर्माण की जननी को भी ढूंढ़ निकालेंगे। जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
कटारिया ने दिया यह टारगेट
कटारियाने कहा कि नाड़ाखाड़ा पार्किंग स्थल को लखारा चौक क्षेत्र से सीधा जोड़ने और डोर टू डोर कचरा संग्रहण का काम एक साल में हो जाए। आयड़ नदी पेटे में दोनों तरफ कच्ची नाली बनाओ, शहर में पुष्प उद्यान, पार्किंग,स्टेट ग्रांट के पट्टे जारी करो। एलिवेटेड रोड का काम शुरू करने, रात्रिकालीन बाजार विकसित करने और आयड़ पुलिया चौड़ा करने पर भी जोर दिया।
> प्रस्तावित पासपोर्ट केंद्र का नाम महाराणा प्रताप और टाउनहाल में ऑडिटोरियम का नाम दीनदयाल उपाध्याय के नाम करने का प्रस्ताव पास।
> पार्षदों ने सुझाव दिया कि शहर में कई समाजों के नोहरे को पार्किंग के काम लिया जा सकता है।
> स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष ओम चित्तौड़ा ने कहा कि गृहमंत्री कटारिया का सपना है कि आयड़ वेनिस की तरह खूबसूरत दिखे। कटारिया ने बीच में कहा कि हम वेनिस से नहीं वेनिस हमसे सीखे। यह सोच रखकर काम करो।
> पार्षद रेहाना जर्मनवाला ने पार्षदों का भत्ता 10-12 हजार रुपए प्रति माह करने का प्रस्ताव रखा। अधिकांश पार्षद इसके समर्थन में आए,मगर कटारिया ने साफ कर दिया कि यह राज्य सरकार के स्तर का मामला है।
> पार्षदों ने सवाल उठाया कि हमने दो पार्षदों को यूआईटी में न्यासी मनोनीत कर भेजा उनके प्रस्ताव का राज्य सरकार अनुमोदन कब तक करेगी।
उदयपुर. बजट को लेकर नगर निगम की बोर्ड की बैठक में मौजूद पार्षद। (नीचे फोटो में) गृहमंत्री कटारिया, मेयर कोठारी, विधायक मीणा आयुक्त।
जलदाय मंत्री किरण माहेश्वरी का विभाग शुक्रवार को फिर कटारिया के निशाने पर रहा। कटारिया ने कहा कि पीएचईडी का तो ढर्रा ही बन चुका है। झीलें भरी हुई हैं उसके बावजूद कई जगह पानी नहीं पहुंच रहा। पेयजल मामले में हम सिर्फ इस विभाग के भरोसे नहीं रह सकते। निगम और यूआईटी भी बजट प्रावधान रखे।
आयुक्त ने खेद प्रकट किया
आयुक्तसिद्धार्थसिहाग ने बजट में रही गलतियों पर खेद प्रकट किया। कहा कि मैं इसकी जिम्मेदारी लेता हूं। भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं रहेगी। बाद में कटारिया के सुझाव पर बजट में रही गलतियों को सुधारते हुए और आय-व्यय में संशोधन के बाद बजट पास कर दिया गया
पार्षदों ने कहा, खोटा है यह बजट
भाजपापार्षद नमिता टांक ने मामला उठाया कि बजट बनाते समय सावधानी नहीं बरती गई है। कई आंकड़े गलत प्रिंट हुए हैं। अंतिम पेज पर ताे पूरी टेबल ही गलत है। सौन्दर्यीकरण समिति के अध्यक्ष रोबिन सिंह ने कहा कि टाउनहाल में शहीद स्मारक एवं शौर्य दीर्घा को बजट में शहीद स्मारक एवं दरगाह लिखा हुआ है।