पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • स्मार्ट सिटी का प्लान तैयार करने दो करोड़ का बजट जारी

स्मार्ट सिटी का प्लान तैयार करने दो करोड़ का बजट जारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | देशके20 स्मार्ट शहरों में शामिल होने के बाद केंद्र सरकार ने उदयपुर के लिए 2 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है। हालांकि यह राशि निगम के खाते में आना बाकी हैं। निगम आयुक्त सिद्धार्थ सिहाग ने बताया कि देशभर की स्मार्ट सिटी योजना में उदयपुर का नाम 20 शहरों में शामिल होने के बाद केंद्र ने यह बजट जारी किया है। इसके राशि के लिए अलग से बैंक खाता खुलवाया जाएगा। इस स्वीकृत राशि से स्मार्ट सिटी योजना में होने वाले कामों का प्लान तैयार किया जाएगा। गौरतलब है कि स्मार्ट सिटी योजना में निगम ने वाल सिटी में काम करवाना तय किया है। निगम ने जो भी काम प्रस्तावित किए है उनकी अब अलग से डीपीआर बनेगी और उसके आधार पर वाल सिटी में काम करवाया जाएगा। निगम ने केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय को 1221 करोड़ का प्लान पेश कर रखा है।

खबरें और भी हैं...