पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोटड़ा ब्लॉक के लिए दिए उपकरण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर| विशफाउंडेशन की आेर से जिले के कोटड़ा ब्लॉक में नए उपकरण दिए हैं। यह फाउंडेशन कोटड़ा के तीन स्वास्थ संस्थाओं को पीपीपी मोड पर चला रहा है। ऐसे में फाउंडेशन 40-40 उपकरण यू- हीमो और यूरीन जांच के लिए दिए हैं। सीएमएचओ डॉ. संजीव टांक ने बताया कि इन दोनों उपकरणों को इंस्टॉल किया जा रहा है। इसके बाद इन्हें फील्ड में कार्यरत एएनएम को ट्रेनिंग देकर मरीजों के लिए जांच के लिए दिए जाएंगे। हीमोग्लोबिन की मशीन से बिना सुई लगाए मात्रा जांचना संभव होगी। यूरीन की मशीन एक साथ 10 सैंपल की जांच करेंगी। इधर, डबोक और दरौली पीएचसी को डबोक एयरपोर्ट अथॉरिटी ने शुक्रवार को कई स्वास्थ उपकरण देने का सहमति पत्र साइन किया है। इन दोनों पीएचसी पर कुल 11 प्रकार के स्वास्थ उपकरण उपलब्ध होंगे।

खबरें और भी हैं...