पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मुख्यमंत्री वसुंधरा आज उदयपुर आएंगी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर| मुख्यमंत्रीवसुंधरा राजे शनिवार दोपहर 2 बजे की मुंबई-उदयपुर फ्लाइट से पहुंचेंगी। वे एयरपोर्ट से मीरा नगर स्थित होटल एंबियंस आएंगी, जहां बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ और चित्तौड़गढ़ के मंत्री, सांसदों, विधायकों, जिला प्रमुखों, जन प्रतिनिधियों अौर अधिकारियों से प्री बजट पर सुझाव लेंगी। शाम को वे रेलवे प्रशिक्षण संस्थान में होने वाले म्यूजिकल फेस्टिवल का आगाज करेंगी।

रात्रि विश्राम यहां करने के बाद रविवार सुबह 10 बजे होटल एंबियंस में ही उदयपुर और राजसमंद जिलों की प्री बजट बैठक लेंगी। उदयपुर प्रवास के दौरान वे बर्ड पार्क का भूमि पूजन भी करेंगी।

खबरें और भी हैं...