बाइक अड़ने से ओड़ बस्ती में हुई मारपीट
बाइक अड़ने से ओड़ बस्ती में हुई मारपीट
उदयपुर . अंबामाताथाने में ओड़ बस्ती निवासी संजय पुत्र मोहनलाल ओड़ ने रजा कॉलोनी, मल्लातलाई निवासी राजा उर्फ इमरान पुत्र रईस खान, अरबाज सहित अन्य के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रार्थी उसके घर के बाहर खड़ा था। इस दौरान आरोपी आए और इसके पैर पर बाइक चढ़ा दी। इससे दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ और आरोपियों ने प्रार्थी के साथ मारपीट की।