पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • मांगें नहीं मानीं तो घेरेंगी विधानसभा, करेंगी प्रदर्शन

मांगें नहीं मानीं तो घेरेंगी विधानसभा, करेंगी प्रदर्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर| आंगनवाड़ीकर्मियों ने सोमवार को मांगें मनवाने के लिए टाउन हॉल से कलेक्ट्री तक रैली निकाल प्रदर्शन किया। कलेक्ट्री पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया। आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ उदयपुर की जिलाध्यक्ष गीता शर्मा ने बताया कि ज्ञापन में कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी घोषित, न्यूनतम वेतन 15 हजार, पीएफ, ईएसआई कटौती आदि मांगें शामिल हैं। शर्मा ने कहा कि नवंबर से अबतक चार धरने-प्रदर्शन के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। जबकि राज्य की भाजपा सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में आंगनवाड़ी कर्मियों को नियमित करने का वादा किया था। लेकिन मुख्यमंत्री राजे ने अभी तक वादा पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि अगर आगामी बजट में हमारी मांगें पूरी नहीं की कई तो एक लाख आंगनवाड़ी कर्मी विधानसभा का घेराव करेंगे। प्रदर्शन में विजयसिंह, हरीश माथुर, दिनेश शर्मा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...