राजस्थान के चैम्पियन पहलवान दलबीर फिर से सेमीफाइनल में, आज तय होगा विजेता
स्पोर्ट्स रिपोर्टर . उदयपुर
राजस्थान-मध्यप्रदेशकेसरी कुश्ती दंगल में 17 बार राजस्थान केसरी रहे चैम्पियन पहलवान दलबीर हाथी ने एक बार फिर अपने दावों से प्रतिद्वंद्वी पहलवानों को चित करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। अब सेमीफाइनल में मंगलवार को सुबह दलबीर का मुकाबला भीलवाड़ा के आदित्य गुर्जर से होगा। दंगल के दूसरे दिन मेजबान की महिला पहलवानों ने निराश किया और एक भी अंतिम चार में पहुंच नहीं पाईं। वहीं पुरुष वर्ग में भी केवल किशोर वर्ग में नितिन ने दमदार खेल दिखाते हुए भीलवाड़ा के हेमंत को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे। दंगल में भीलवाड़ा के 6 पहलवानों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
प्रतिद्वंद्वी गुरु तो छुए पैर
मुकाबले से पहले रतलाम का प्रतिद्वंद्वी राजस्थान के जानेमाने पहलवान के पैर छूते हुए।
सुविधाएं नहीं मिलीं तो पंजाब से लिया प्रशिक्षण : अनिल
प्रदेशके उभरते हुए युवा पहलवान अलवर के अनिल भीम ने भास्कर से बातचीत में बताया कि उनके क्षेत्र में कुश्ती के लिए आवश्यक सुविधाएं नहीं मिलीं तो उन्हें पंजाब में प्रशिक्षण लेना पड़ा। वे इन दिनों जाने माने पहलवान रूस्तम से पहलवानी के गुर सिख रहे हैं। भीम ने बताया कि प्रदेश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस सरकार को प्रयास करने होंगे।
ये सभी पहलवान पहुंचे सेमीफाइनल में
सितारामेवाड़- मालवा में अजमेर की ज्योति, सावित्री छीपा, राजसमंद की उर्वशी राजपूत, पाली की मोली रानी। राजस्थान-एमपी केसरी में भरतपुर के दलबीर हाथी, भीलवाड़ा के आदित्य गुर्जर, अलवर के अनिल भीम अजहरुदीन। कुमार में भीलवाड़ा के बाबूलाल, नरसिंहपुर के लाखन, पूर के धर्मराज, भीलवाड़ा के बबलू। किशोर में भीलवाड़ा के सुनील विश्नोई दीपक गुर्जर, झुंझुनूं के बोमा राम। वसंत में झुंझुनूं के आमीन, इंदौर के अरुण यादव, भीलवाड़ा के लोकपाल और रतलाम के सारिक।
कुश्ती करती महिला पहलवान।