एनएसयूआई ने फूंका मंत्री का पुतला
उदयपुर . हैदराबाद में स्कॉलर रोहित वेमुला के बाद हाल में अजमेर के छात्र मोहित चौहान के आत्महत्या करने के विरोध में एनएसयूआई ने कलेक्ट्री पर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला फूंका। मीडिया प्रभारी रमेश पारीक ने बताया कि दीपक मेवाड़ा के नेतृत्व में सिद्धार्थ सोनी, नीरज मेघवाल, इरफान खान, नरेंद्रसिंह ने ईरानी के खिलाफ नारे लगाए।