भामाशाह स्वास्थ्य बीमा का काउंटर शिफ्ट होगा
उदयपुर | एमबीअस्पताल में भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना का पंजीयन काउंटर इमरजेंसी की बजाय ऑब्जरवेशन वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा। इस वार्ड में कैबिन बनाया गया है। ज्यादा स्थान उपलब्ध होने से परिजनों की भीड़ होने पर इमरजेंसी की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी। वर्तमान में इमरजेंसी के बाएं तरफ बने काउंटर में रजिस्ट्रेशन होता है।