पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • एमबी के मरीजों को खाने में मिलेगी ऑर्गेनिक सब्जियां

एमबी के मरीजों को खाने में मिलेगी ऑर्गेनिक सब्जियां

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | जिलाप्रशासन के एक्शन उदयपुर कार्यक्रम में गोे ऑर्गेनिक सब्जियों के उत्पाद कोे बढ़ावा दिया जा रहा है। इसमें कृषि विज्ञान केंद्र बड़गांव के सहयोग से जैविक सब्जियां उगाने एवं संस्थाओं को भी जैविक सब्जियां के उपयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कलक्टर रोहित गुप्ता ने एमबी अस्पताल में सोमवार से मरीजों को भोजन में जैविक सब्जियां देने के निर्देश दिए। इसके लिए जैविक सब्जियां उगाने का कार्य भी अस्पताल में ही होगा। एक्शन उदयपुर प्रभारी एवं मुख्य आयोजना अधिकारी सुधीर दवे ने बताया कि प्रथम चरण में अस्पताल में 120 बैंगन के और 30 टमाटर के पौधे लगाए गए हैं। जिनमें लगभग 1 महीने में सब्जियां आने लगेगी। इन सब्जियों के उत्पादन में वर्मी कम्पोस्ट खाद का प्रयोग किया जाएगा। इसकी देखरेख अस्पताल प्रशासन प्रबंधक कर्मचारियों के दायित्व सौंपकर करेगा। बताया गया कि आमजन भी घरों में सब्जियां उगाने के लिए मोबाइल एप से आवेदन कर सकेंगे।

एमबी हॉस्पिटल में लाए गए आर्गेनिक सब्जियों के पौधे।

खबरें और भी हैं...