पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डॉक्टरों के नाम से ठगी कर रहा गिरोह

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस : डॉक्टर के नाम पर हो रही ठगी

ज्वैलर्स : लैंडलाइन फोन आया था

डॉ. जैन : मुझसे तो कंफर्म करते

एकफोन पर ज्वैलर्स के सेल्समैन को चार सोने की चेन का बैग लेकर भेजना और लूट की वारदात होना हर किसी के मन में सवाल खड़े कर रहा है। निजी अस्पताल के जिस डॉक्टर के नाम से ज्वैलर्स ने चेन भेजी, वे भी उनके नाम के दुरुपयोग पर आपत्ति जता रहे हैं। हालांकि इस तरह का गिरोह निजी हॉस्पिटल की भीड़ भाड़ का फायदा उठाकर ठगी में सक्रिय है। तीन दिन पहले बांसवाड़ा में भी गिरोह का वारदात करना पुलिस के सामने आया हैं। वारदात को लेकर पुलिस ने जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। इसमें बदमाश ज्वैलरी के जेवर को लेकर जाता दिखा है। पुलिस इस घटना को लूट की बजाय ठगी का मानकर तफ्तीश कर रही है। फुटेज में दिखाई दे रहे हुलिए को पुलिस स्पष्ट करने का प्रयास कर रही है, ताकि बदमाश का चेहरा पहचाना जा सकें।

ठग नामी हॉस्पिटल की भीड़भाड़ और डॉक्टर की व्यस्तता को टारगेट बनाते हैं। रिसेप्शन पर या आसपास लोगों से बात कर वहां के नामी डॉक्टर का पता कर उस शहर के ज्वैलर्स का पता करते हैं जो सैंपल दिखाने के लिए सेल्समैन को भेजते हैं। आमतौर पर लैंडलाइन नंबर किसी को पता नहीं होते है, इसलिए ठग डॉक्टर बनकर हॉस्पिटल के पास के पीसीओ से फोन कर आइटम की डिमांड करते हैं। ठग सेल्समैन का हुलिया भी पूछ लेते हैं। फेमस डॉक्टर के पास भीड़ होने से सेल्समैन डॉक्टर से मिल नहीं पाता और बाहर इंतजार करता है। इसी बीच ठग सेल्समैन के पास पहुंचकर डॉक्टर को सैंपल दिखाने के बहाने ज्वैलरी लेकर भाग जाते हैं।

सोजतिया ज्वैलर्स के महेन्द्र सोजतिया ने बताया कि उनके शोरूम के लैंडलाइन नंबर से फोन आया था। यह नंबर शोरूम पर लगे फोन की कॉलर आईडी में भी है। लैंडलाइन होने से यह पता नहीं चला कि फोन हॉस्पिटल से था या नहीं। फोन पर बोल रहे व्यक्ति ने खुद का नाम अमेरिकन हॉस्पिटल से डॉ. जैन बताया। दो से तीन डॉक्टर जो जैन है उनसे अच्छे संबंध हैं। इस कारण उन्होंने तत्काल चार चेन लेकर सेल्समैन को अमेरिकन हॉस्पिटल भेजा था। सेल्समैन के घटनाक्रम की जानकारी देने पर कॉलर अाईडी से नंबर लेकर फोन किया था। वह कोर्ट चौराहे की एसटीडी का निकला। इस पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल के डॉ. अभय जैन इस घटना पर आपत्ति जताते हुए ज्वैलर्स की लापरवाही बता रहे हैं। उनका कहना है कि हॉस्पिटल के मालिक कीर्ति जैन हैं और इसके अलावा हॉस्पिटल में वे खुद अभय जैन हैं। ज्वैलर्स ने डॉ. जैन के नाम से फोन पर चार चेन की डिलीवरी देने भेज दिया, यह हैरत की बात हैं। यदि मुझे कोई ज्वैलरी खरीदनी होती तो मैं खुद शोरूम पर जाता या मेरे मोबाइल से फोन करता। ज्वैलर्स मेरा परिचित भी हो तो उसके मोबाइल में मेरे नंबर सेव होते। वह कंफर्म करता।

खबरें और भी हैं...