पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • लहरों पर दिखेंगी कलाबाजियां, स्पोर्ट्स और लेजर शो भी होगा

लहरों पर दिखेंगी कलाबाजियां, स्पोर्ट्स और लेजर शो भी होगा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रात 12 बजे पहुंची ड्रेगन बोट

ऐसे होंगे कार्यक्रम

नावाें में लगेगा मार्केट, वाटर कर्टन शो होगा

नाव में निकलेगी श्रीजी की सवारी, दर्शन भी कर सकेंगे

झीलोंकी नगरी में पहली बार लेक फेस्टिवल 11 से शुरू होगा। फतहसागर और पीछोला में 11 फरवरी से पहली बार कई कलाबाजियां एक साथ दिखेंगी। दिन में कयाकिंग-केनोइंग जैसे रोमांचक स्पोर्ट्स तो रात में लाइटिंग और लेजर शो होंगे। पहली बार बोट मार्केट भी लगेगा। झीलों के किनारे चार दिनों तक ऐसा ही आकर्षण और रोमांच बना रहेगा।

फेस्टिवल को यादगार बनाने के लिए प्रशासन की तैयारियां जोरों पर हैं। रोज सुबह से लेकर शाम तक अधिकारी झीलों में नावों में और बैठकों में व्यस्त दिख रहे हैं। 11 से 14 फरवरी तक होने वाले चार दिवसीय फेस्टिवल में कई सारे आकर्षण होंगे। इसमें से कई शो पहली बार लेकसिटी में दिखेगा। 11 फरवरी की सुबह 11 बजे समारोह का उद्घाटन होगा। इसी दिन ड्रेगन बोट रेस की नेशनल चैम्पियनशिप का भी उद्घाटन होगा।

{चार दिन तक होंगे कयाकिंग के जलवे।

{ केनोइंग, पोलो और रोइंग का डेमोंस्ट्रेशन भी।

{ चार दिन तक उठा सकेंगे पतंगबाजी का लुत्फ।

{ हर दिन शाम 5 बजे बैंड का प्रदर्शन।

{ वाटर कर्टन पर लेजर शो शाम 7 बजे से।

{ 11 और 12 को रात 8 बजे सांस्कृतिक संध्या।

उदयपुर . 11फरवरी से शुरू होने वाली लेक फेस्टिवल के लिए भोपाल से ड्रेगन बोट सोमवार रात 12 बजे फतहसागर के देवाली छोर पर पहुंची। राजस्थान कयाकिंग केनोइंग संघ के दिलीपसिंह चौहान ने बताया कि यह ड्रेगन बोट फेस्टिवल में होनी वाली केनोइंग चैम्पियनशिप के लिए उदयपुर ला गई है।

सुबह 11 बजे से कई नावों में मार्केट भी लगाया जाएगा। शॉपिंग का मजा भी बोटिंग करते हुए लिया जाएगा। यहां आकर्षण का केंद्र वाटर कर्टन होगा। ऐसा शो अब तक अक्षरधाम में ही होता रहा है।

पीछोला में चारों दिन सुबह 9 बजे नाव पर श्रीनाथजी की सवारी निकलेगी। नाव में बैठकर भगवान के दर्शन भी किए जा सकते हैं। नाव नियमित अंतराल पर किनारों पर भी आएगी।

उदयपुर. फतहसागरमें लेक फेस्टिवल को लेकर तैयारियां जोरों पर।

खबरें और भी हैं...