साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में बस पलटी, 6 घायल
डबोक | मावलीस्टेट हाइवे पर सीमेंट फैक्ट्री के पास अमर विनायक पेट्रोल पंप के सामने साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में उदयपुर से फतहनगर जा रही मिनी बस पलट गई। हादसे में 6 जने घायल हो गए। इसमें से दो जनों की हालात गंभीर है। बस में 30-40 सवारियां थी। पुलिस ने बताया कि शाम 5.20 बजे हुए हादसे में देवाली निवासी भरत सिंह पुत्र नाहर सिंह, पालवास कला निवासी जसवंत सिंह पुत्र राम सिंह, कुंचोली निवासी विजय सिंह पुत्र रामसिंह, फतहनगर निवासी छोटू खान पुत्र चांद, सुखवाड़ा निवासी खेमराज पुत्र भीमा, वक्ता पुत्र धोला आदि घायल हो गए। इसमें से भरत सिंह और जसवंत सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है।
डबोक में हादसे में घायल को एमबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
डबोक . हादसेके बाद पलटा मिनी ट्रक को सीधा करते हुए।
बस के आगे-आगे एक जना साइकिल को लहराते हुए चल रहा था। इससे बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर टकराकर पलट गई। बस पलटते ही वॉलीवाल खेल रहे सीआईएसएफ के जवान और ग्रामीण दौड़ पड़े। तुरंत ही बस में से एक-एक सवारी को बाहर निकाला। इस दौरान एक युवक का हाथ नीचे गया। सीमेंट फैक्ट्री से क्रेन मंगवाकर बस को खड़ी की।