अवैध शराब बेचने और मारपीट में फरार तीन स्थायी वारंटी गिरफ्तार
उदयपुर | नाईपुलिस ने चार साल से फरार चल रहे तीन स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है। एक स्थाई वारंटी कालीवास निवासी धर्मा पुत्र नगाजी गमेती अवैध शराब बेचने और सप्लाई करने के मामले में तीन साल से फरार चल रहा था। वहीं बछार निवासी लखमा पुत्र माना गमेती और जीवा पुत्र दीरा गमेती मारपीट मामले में करीब चार साल से फरार थे।