कबाड़ वाले वाहन बिगाड़ रहे शहर की सुंदरता
उदयपुर . मुख्यमंत्रीवसुंधरा राजे की उदयपुर यात्रा को लेकर नगर निगम और यूआईटी ने तैयारी तेज कर दी है। इसको लेकर सोमवार शाम निगम आयुक्त सिद्धार्थ सिहाग और यूआईटी सचिव रामनिवास मेहता ने निगम में अधिकारियों की बैठक ली। इसमें इस बात की चर्चा भी हुई कि शहर में कई जगह सड़क कबाड़ के रूप में वाहन पड़े हैं। ऐसे वाहनों को पुलिस के सहयोग से जब्त किया जाएगा।
बैठक में शहरी सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई। आयुक्त ने कहा कि डस्टबिन समय पर खाली हो और लोग डस्टबिन में आग नहीं लगाएं। कई क्षेत्रों में सड़कों पर अावारा पशु घूमने की समस्या अब भी बनी हुई है उस पर भी सख्ती से कार्रवाई की जाए।