पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • सुखाड़िया लीग डिवीजन : अरावली और न्यू टैलेंट के बीच फाइनल आज

सुखाड़िया लीग डिवीजन : अरावली और न्यू टैलेंट के बीच फाइनल आज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुखाड़िया लीग डिवीजन : अरावली और न्यू टैलेंट के बीच फाइनल आज

उदयपुर . जिलाक्रिकेट संघ की मेजबानी में खेली जा रही पेसिफिक सुखाड़िया लीग डिवीजन का फाइनल मुकाबला मंगलवार को सुबह 9 बजे अरावली क्लब और न्यू टैलेंट के बीच एमबी ग्राउंड पर होगा। इससे पहले लीग के अंतिम मुकाबले में जुनेद सिंधी के शतक (121 रन) की बदौलत अरावली ब्लूज ने 298 रन बनाए। जवाब में यंग बॉयज की टीम 211 रन ही बना सकी।

स्टेटकुश्ती की सलेक्शन ट्रायल आज

उदयपुर . जिलाकुश्ती संघ उदयपुर की मेजबानी में भीलवाड़ा में होने वाली स्टेट कुश्ती स्पर्धा के लिए सलेक्शन ट्रायल मंगलवार को शाम 4 बजे चतुर्भुज हनुमान राष्ट्रीय व्यायामशाला में होगी। संघ के सचिव जालम चंद जैन ने बताया कि स्पर्धा के लिए महिला और पुरुष वर्ग के आठ भार वर्ग के लिए उदयपुर टीम का चयन होगा।

नेशनलटूर्नामेंट में खेलेंगी गर्विता

उदयपुर . सेंटमैथ्यूज स्कूल की छात्रा गर्विता आमेटा नेशनल महिला खेल (पायका) में भाग लेकर राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। तेलंगाना में नेशनल टूर्नामेंट 9 फरवरी से होगा। इसमें भाग लेने के लिए राजस्थान टीम सोमवार को रवाना हुई। आमेटा का चयन स्टेट टूर्नामेंट में गोल्ड जीतने के आधार पर हुआ।

खबरें और भी हैं...