पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • हनुमन थप्पा को श्रद्धांजलि दी, कैंडल मार्च निकाला

हनुमन थप्पा को श्रद्धांजलि दी, कैंडल मार्च निकाला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूसीसीआई (बाएं) और बजरंग सेना मेवाड़ ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

मदद उदयपुर संस्था ने गुुरुवार को गुरुद्वारे में लांसनायक हनुमन थप्पा के लिए अरदास की।

भास्कर न्यू्ज | उदयपुर

शहरमें कई संस्थाओं ने लांसनायक हनुमन थप्पा के निधन पर श्रद्धांजलि दी। उनके निधन की सूचना के साथ सोशल मीडिया पर संगठनों, ग्रुप पर श्रद्धांजलि देते हुए कमेंट्स शुरू हो गए थे।

थप्पा के निधन पर बजरंग सेना मेवाड़ ने शहीद स्मारक, टाउन हॉल में लांसनायक हनुमन थप्पा की तस्वीर पर पुष्पांजली अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर दीप प्रज्वलित कर और दो मिनिट का मौन रखा गया। शिवदल मेवाड़ ने नीलकंठ महादेव मंदिर स्थित भारत माता मंदिर में सैनिक हनुमंत थप्पा को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रमजीवी कॉलेज में छात्रों ने थप्पा को नमन कर पुष्पांजलि अर्पित की। मदद उदयपुर संस्था ने शास्त्री सर्कल स्थित गुरुद्वारे में ज्ञानी हरभजन सिंह ने थप्पा की आत्म शांति के लिए अरदास की। इस मौके पर रमनप्रीत चट्ठा, दीपेश हेमनानी, नरेंद्र शर्मा, गुरदीप सिंह, अंशुमन सिंह पंवार आदि उपस्थित थे। एनएसयूआई के ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्रसिंह शेखावत, पुनीत नागदा, दीपक गुर्जर, वातसल्य भट्ट, आशीष श्रीवास्तव मौजूद रहे। बीएन कॉलेज के छात्रों ने सेवाश्रम चौराहे पर कैंडल मार्च निकाला। इसमें गजेंद्रसिंह शक्तावत, नवदीप सिंह, हरिओम सिंह, पुरुषोत्तम, चंद्रप्रताप, चंद्रभान सोलंकी, सिद्धार्थ मौजूद रहे। नागदा रेस्टारेंट पर छात्रनेता निखिल रांका और गौरव शर्मा ने श्रद्धांजलि दी।

खबरें और भी हैं...