लेक फेस्टिवल में उतरे श्रीनाथ जी
उदयपुर। लेकसिटी में पहली बार लेक फेस्टिवल की शुरुआत गुरुवार को पीछोला में श्रीनाथजी की आरती से हुई। इस मौके पर देशभर के 350 प्रतिभागी लहरों पर कलाबाजियां दिखाने को आतुर हैं। चारों दिन कार्निवल में अद्भुत प्रदर्शन होंगे। इसके लिए पीछोला और फतहसागर पर आकर्षक सजावट की गई है।
पर्यटन विभाग की उपनिदेशक सुमिता सरोच ने बताया कि एलईडी बोट, लाइट एंड साउंड शो, फ्लोटिंग मार्केट, बैंड और लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां आकर्षण के केंद्र रहेंगे।