पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • शराब छोड़ने के लिए रिश्वत लेते जिला आबकारी अफसर समेत तीन गिरफ्तार

शराब छोड़ने के लिए रिश्वत लेते जिला आबकारी अफसर समेत तीन गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतापगढ़। भ्रष्टाचारनिरोधक ब्यूरो के भीलवाड़ा की टीम ने गुरुवार को प्रतापगढ़ जिला आबकारी अधिकारी मोती सिंह, सहायक आबकारी अधिकारी हरिराम मीणा सहित तीन लोगों को दो लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। वे परमिट शुदा शराब की गाड़ी को पकड़कर छोड़ने के बदले सवा दो लाख की रिश्वत का दबाव बना रहे थे। एसीबी से गिरफ्तार जिला आबकारी अधिकारी पिछले साल 15 अगस्त पर आबकारी आयुक्त ने प्रदेश में दूसरे सर्वश्रेष्ठ अधिकारी के रूप में सम्मानित हो चुके हैं। भीलवाड़ा एसीबी के एएसपी ने बताया कि भचुंडला निवासी दशरथ पुत्र अंबालाल चौधरी दो तीन दिन पहले प्रतापगढ़ स्थित गोदाम से परमिट शुदा शराब लेकर जा रहा था। उस दौरान सहायक आबकारी अधिकारी हरिराम मीणा ने रोककर शराब जब्त करने की धमकी दी। उसे केस में फंसाने की धमकी देते हुए सवा दो लाख रुपए रिश्वत मांगी। इस पर दशरथ ने बुधवार को भीलवाड़ा एसीबी ब्यूरो कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। भौतिक सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर गुरुवार को यह कार्रवाई की। गौरतलब है कि दशरथ ने हरिराम मीणा से संपर्क किया तो गुरुवार को दो लाख रुपए देने पर सहमति बनी। इस पर दशरथ ने मारूति नगर स्थित सब्जी मंडी के पास रुपए देने के लिए बुलाया गया। थी। जिला आबकारी अधिकारी जयपुर हाल प्रतापगढ़ निवासी मोती सिंह और सहायक आबकारी अधिकारी डूंगरपुर हाल उदयपुर निवासी हरिराम रोत (मीणा) ने ऑपरेटर राजेश गुर्जर को पैसे लेने भेजा। ऑपरेटर को रुपए सौंपने के साथ ही एसीबी को इशारा मिल गया। इस पर ब्यूरो टीम ने ऑपरेटर को रिश्वत की राशि के साथ धरदबोचा।

गुरुवार को घूस के मामले में गिरफ्तार किए गए जिला आबकारी अधिकारी मोती सिंह मीणा, सहायक आबकारी अधिकारी हरीराम मीणा और आपरेटर राकेश।

मोती सिंह के जयपुर स्थित आवास की भी तलाशी ली गई

खबरें और भी हैं...