पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पार्षदों ने सीएमएचओ से की डॉक्टर की शिकायत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर| सेक्टर6 स्थित सेटेलाइट अस्पताल में एक डॉक्टर के मरीज और उसके परिजन से बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। इस बात की शिकायत क्षेत्र के पार्षदों ने सीएमएचओ डॉ. संजीव टांक से की है। पार्षद रामेश्वर भट्ट, सीमा साहू, प्रवीण मारवाड़ी, लवदेव वागड़ी ने सेटेलाइट अस्पताल प्रशासन को भी डॉक्टर के खिलाफ लिखित में शिकायत की है। इसमें स्टाफ के समय पर उपलब्ध नहीं होने का भी हवाला दिया है। घटनाक्रम के अनुसार पानेरियों की मादड़ी निवासी उषा जोशी बुधवार को अपनी 10 वर्षीय बेटी के बीमार होने पर सेटेलाइट अस्पताल दिखाने गई थी। वहां मौजूद डॉक्टर ने कुछ दवा के साथ जांचें लिखी। डॉक्टर ने तबियत ठीक होने पर फिर से दिखाने और तब ये जांचें करवाकर आने को कहा। तबियत में कोई सुधार नहीं होने पर उषा फिर से बेटी को लेकर उन्हीं डॉक्टर के पास पहुंची। डॉक्टर ने जांच नहीं कराने पर फटकार लगाना शुरू कर दिया। उषा ने जांचें समझाने को कहा तो डॉक्टर ने टाइम नहीं होने का कहकर भेज दिया। इस पर उषा सेटेलाइट अस्पताल के पीछे स्थित निजी अस्पताल में पहुंची जहां जांच और इलाज में एक हजार रुपए खर्च आया। पार्षदों का आरोप है कि सेटेलाइट अस्पताल में काफी अव्यवस्था है। वे इस अव्यवस्था पर सांसद और गृहमंत्री के मार्फत राज्य सरकार तक बात पहुंचाएंगे।

खबरें और भी हैं...