एडीईओ के उदयपुर घर पर मिले प्लॉट दुकानों के दस्तावेज
एडीईओ हरिराम रोत के सेक्टर 5 स्थित घर पर एसीबी उदयपुर के सीआई हरिश्चंद्र सिंह ने कार्रवाई की। वहां से उन्हें एक महेंद्र एक्सयूवी, चार टू व्हीलर, डूंगरपुर में दो प्लॉट के कागजात, उदयपुर के प्रभातनगर में तीन दुकानें जिसमें उसका बेटा चाइनीज फास्ट फूड सेंटर संचालित करता है की जानकारी मिली। तलाशी में एसीबी को करीब 20 तोला जेवर सहित नकदी बरामद हुई है।