सिंधी समाज : 21 जोड़े आज बंधेंगे परिणय सूत्र में
सिंधीसमाज का20वां सामूहिक विवाह शुक्रवार को होगा। इसमें संत साधराम 21 जोड़ों को आशीर्वाद देंगे। वे गुरुवार रात 8 बजे उदयपुर पहुंचे, जिनका समाजजनों ने स्वागत किया। सामूहिक विवाह की तैयारी में शोभागपुरा स्थित शुभ केसर वाटिका को संत साधराम नगर का रूप दिया गया है। झूलेलाल सेवा समिति अध्यक्ष प्रताप राय चुघ ने बताया कि विवाह रस्में गुरुवार से शुरू हो गई। देव पूजन, साट शगुन आदि रस्में हुई। शुक्रवार को सुबह से कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। दाेपहर 12:30 बजे सेहराबंदी की रस्म होगी। इसके बाद साट सुगन की रस्म होगी। शाम 5 बजे विवाह की रस्म पूरी होगी। पंडित देव किशन पुरोहित के नेतृत्व में 21 जाेडाें परिणय सूत्र में बंधेंगे। रात 8 बजे आशीर्वाद समारोह होगा और रात 11.30 बजे विदाई होंगी।
संत साधराम गुरुवार रात 8 बजे डबोक एयरपोर्ट पहुंचे। सिंधी समाज के प्रमुखों ने उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने सेक्टर- 4 स्थित झूलेलाल भवन में सत्संग किया। वह गुरुवार को झूलेलाल सेवा समिति की ओर से होने वाले सामूहिक विवाह में वर-वधु को आशीर्वाद देने पहुंचेंगे। सत्संग सुनने के लिए करीब 2 हजार लोग पहुंचे थे। संत साधराम 13 फरवरी तक उदयपुर में अपने अनुयाइयों के बीच रहेंगे और उनके ही घरों में निवास करेंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा करते समाजजन।