पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • नगर निगम शहीद स्मारक और दरगाह से करेगा सालाना एक लाख की आय!

नगर निगम शहीद स्मारक और दरगाह से करेगा सालाना एक लाख की आय!

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगम ने वर्ष 2016-17 के शुक्रवार को पेश होने वाले बजट के आय मद में शहीद स्मारक और दरगाह को शामिल किया है। हालांकि यह त्रुटि से हुआ है, लेकिन यह बजट की प्रति सभी पार्षदों में बांटी जा चुकी है।

बजट कॉपी में पेज नंबर 5 पर शहीद स्मारक और दरगाह से सालभर में एक लाख की आय होने का अनुमान बताया है। हकीकत में निगम के पास इस नाम की कोई संपत्ति नहीं है। निगम परिसर में ही शहीद स्मारक और शौर्य दीर्घा है, लेकिन बजट में शौर्य दीर्घा की जगह दरगाह छप गया है। शौर्य दीर्घा में देश की आजादी में योगदान देने वाले शहीदों के साथ ही भारत माता की प्रतिमा स्थापित है। निगम के पिछले बोर्ड ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से इसका लोकार्पण करवाया था। इस प्रस्तावित बजट की प्रति सांसद, विधायक, मेयर और सभी पार्षदों को वितरित हो चुकी है। शुक्रवार को नगर निगम बोर्ड की बजट बैठक होने वाली है। इस पर बिना सुधार के अनुमोदन होने पर मामला मेयर और अधिकारियों के लिए मुसीबत का कारण बनना संभव है।

आज पेश होगा 309 करोड़ का निगम बजट

वर्ष2016-17 के लिए निगम ने 309.65 करोड़ का बजट प्रस्ताव तैयार किया है। यह निगम का अब तक का सबसे बड़ा बजट होगा। पिछले साल का निगम बजट 231 करोड़ का था। शुक्रवार दोपहर 3 बजे बोर्ड बैठक में यह बजट पेश होगा। इससे पहले एक बजे गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया भाजपा पार्षदों की पार्टी कार्यालय पर प्री बोर्ड बैठक लेंगे।

खबरें और भी हैं...