पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • रिटायर्ड चीफ इंजीनियर टांक हो सकते हैं यूआईटी चेयरमैन

रिटायर्ड चीफ इंजीनियर टांक हो सकते हैं यूआईटी चेयरमैन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गृहमंत्रीगुलाबचंद कटारिया और पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड चीफ इंजीनियर जीएस टांक के दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के साथ मुलाकात के बाद यूआईटी चेयरमैन की नियुक्ति को लेकर अटकलें फिर तेज हो गई हैं। इस के बाद कार्यकर्ताओं में यह सुगबुगाहट शुरू हो गई है कि टांक को यूआईटी चेयरमैन का पद मिल सकता है। टांक संघ से जुड़े हाेने के साथ ही कटारिया के करीबी भी हैं।

वैसे, यूआईटी चेयरमैन पद की दौड़ में ताराचंद जैन, रविंद्र श्रीमाली और प्रेमसिंह शक्तावत के नाम भी शामिल हैं। कटारिया और टांक ने बुधवार को दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी सहित पांच मंत्रियों से मुलाकात कर मेवाड़ की जरूरतें बताईं थी। स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को गुरुवार को इसकी जानकारी मिली। इसके बाद कार्यकर्ताओं में यह सुगबुगाहट शुरू हो गई कि टांक को यूआईटी चेयरमैन का पद मिल सकता है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि रोड नेटवर्क के नाम पर गडकरी और केंद्रीय मंत्रियों के साथ मुलाकात तो एक बहाना था और दरअसल, कटारिया केंद्रीय मंत्रियों से परिचय करवाने टांक को दिल्ली लेकर गए थे जिससे कि जरूरत पड़ने पर यूआईटी चेयरमैन पद के लिए टांक का दावा मजबूत हो सके।

और, पहले से ये लगती रही हैं अटकलें

वैसे,पहले से अटकलें ये लगती रही हैं कि कटारिया विरोधी ग्रुप के व्यक्ति को यूआईटी चेयरमैन का तोहफा दिया जा सकता है। इसमें ताराचंद जैन की दावेदारी सबसे मजबूत बनती है। पहले भी दो मामलों में कटारिया विरोधी ग्रुप को अहम पद दिए गए हैं। कटारिया ग्रुप जिन लोगों को भाजपा देहात जिलाध्यक्ष बनाना चाहता था उनमें से किसी को मौका नहीं मिला। उसके बाद अचानक प्रकृति खराड़ी को जनजाति आयोग का अध्यक्ष बना दिया गया। यह नियुक्ति भी कटारिया ग्रुप की पसंद की नहीं थी। कटारिया गुट से जिन नामों पर चर्चा थी, उसमें से एक पर पंचायत चुनाव में लेनदेन का आरोप लगने से उस नाम की अटकलें बंद हो गई थी।

खबरें और भी हैं...