मुख्यमंत्री राज्य बजट को लेकर उदयपुर में दो दिन लेंगी सुझाव
उदयपुर| दोदिवसीय उदयपुर यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे यहां शोभागपुरा स्थित होटल में पार्टी पदाधिकारियों से राज्य बजट को लेकर सुझाव लेगी।
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट ने बताया कि राज्य बजट को लेकर मुख्यमंत्री 13 फरवरी को चित्तौड़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा और डूंगरपुर के कार्यकर्ताओं से और 14 को उदयपुर शहर, देहात और राजसमंद के कार्यकर्ताओं से सुझाव लेंगी। इसके लिए प्रमुख कार्यकर्ताओं को तैयारी के निर्देश दिए गए हैं। इधर गुरुवार को गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने प्रस्तावित स्थल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री दौरे को लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए। उनके साथ राजसमंद सांसद हरिओम सिंह राठौड़, चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट और महामंत्री प्रेमसिंह शक्तावत भी मौजूद थे।