स्मार्ट सिटी में बेहतर भागीदारी के लिए निकाली रैली, प्रदर्शन किया
स्मार्ट सिटी के नाम पर बेदखली नहीं रोकने पर दी आंदोलन की चेतावनी
ठेला व्यवसायियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया विरोध-प्रदर्शन
उदयपुर. कलेक्ट्री पर ठेला व्यवसायियों ने प्रदर्शन किया।
यूनियन अध्यक्ष गुमानसिंह राव ने बताया कि प्रशासन स्मार्ट सिटी के नाम पर गरीब ठेला व्यवसायियों को लाइसेंस नहीं देकर अन्याय कर रही है। सभा को माकपा नेता मोहनलाल खोखावत ने संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम रोजगार पर हमला कर रहा है जिससे परिवार पालना मुश्किल हो गया है। माकपा नेता राजेश सिंघवी ने कहा कि गरीब जब जब लाल झंडा पकड़ता है, उसे जोश जाता है। महिला समिति की सोनू जैन ने कहा कि महिला और नौजवानों की बेदखली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हीरालाल सालवी ने बेदखली नहीं रोकने पर बड़े आंदोलन का आह्वान किया।
सिटी रिपोर्टर . उदयपुर
ठेलाव्यवसायियों को लाइसेंस नहीं देने और बेदखल करने के विरोध में गुरुवार को शहर के विभिन्न ठेला व्यवसायियों ने व्यवसाय बंद रखकर कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। लाल झंडा ठेला व्यवसायी एकता यूनियन के बैनर तले ठेला व्यवसायियों ने टाउनहॉल से लेकर रैली निकाली। यह सूरजपोल, बापू बाजार, दिल्ली गेट होते हुए कलेक्ट्री पहुंचकर सभा में तब्दील हुई। यहां व्यवसायियों ने कलेक्ट्री पर ठेला व्यवसायियों ने प्रशासन की बेरुखि का विरोध किया और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इधर, ठेला व्यवसायियों ने अपनी मांग के समर्थन में गुरुवार को सुखाडिय़ा सर्कल पर ठेला व्यवसाय बंद रखा। ढेरों ठेले वालों से रौशन रहने वाला सुखाडिय़ा सर्कल दिनभर सूना पड़ा रहा। यहां देर रात तक लोगों का जमावड़ा बना रहता है, लेकिन गुरुवार को वीरानी छाई रही। इसके अलावा दिल्ली गेट, सूरजपोल, हाथीपोल, ठोकर चौराहा, सेवाश्रम के ठेले व्यवसायियों ने ठेला बंद रखा।