पं. दीनदयाल उपाध्याय को याद किया
उदयपुर| पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने याद किया। दूधतलाई के पास स्थित पुष्पांजलि कार्यक्रम में शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, मेयर चंद्रसिंह कोठारी, डिप्टी मेयर लोकेश द्विवेदी, कुंतीलाल जैन, किरण जैन, ललित मेनारिया सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे। पं. दीनदयाल स्मृति युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने भी उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान प्रेम ओबरवाल, अनिल चतुर्वेदी और श्वेतांक जोशी मौजूद थे। देहात भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र सोलंकी, महामंत्री चंद्रगुप्त सिंह चौहान, नरेन्द्र कुमार मीणा, रामकृपा शर्मा सहित कई पदाधिकारी भी उपाध्याय पार्क पहुंचे।