पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

उदयपुर-ईडर एनएच पर कुछ काम नहीं हुआ: कटारिया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यके गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने बुधवार को दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी सहित पांच मंत्रियों से मुलाकात कर मेवाड़ की जरूरतें बताईं। कटारिया ने गडकरी को बताया कि उदयपुर से झाड़ोल-फलासिया होते हुए ईडर (गुजरात) तक राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित हुए लंबा समय हो चुका है, लेकिन अब तक इसका काम शुरू नहीं हुआ है। आदिवासी क्षेत्र से जुड़े इस रूट पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। इसको समय रहते चौड़ा किया जाए। कटारिया और पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड चीफ इंजीनियर जीएस टांक ने गडकरी से भेंट कर किशनगढ़-भीलवाड़ा-चित्तौड़गढ़-उदयपुर राजमार्ग को सिक्स लेन में बदलने का काम जल्द पूरा करवाने का आग्रह किया। कटारिया ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-आठ पर किशनगढ़ तक सिक्स लेन बन चुकी है। इससे आगे किशनगढ़ से उदयपुर होते हुए अहमदाबाद तक 555 किमी को सिक्स लेन में बदलने का काम अब भी बाकी है। इसी पैकेज में शामिल राष्ट्रीय राजमार्ग-8 और 76 के जंक्शन पर प्रतापनगर चौराहे पर ट्रैफिक दबाव के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। प्रतापनगर-बलीचा तक रोड की हालत बहुत खराब है। इस पर भी ध्यान दिया जाए।

कटारिया ने केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री प्रकाश जावडेकर से भेंट कर राष्ट्रीय झील संरक्षण परियोजना के तहत उदयपुर के उदयसागर, गोवर्धन सागर, राजसमंद झील और डूंगरपुर के गेपसागर के विकास की योजना की स्वीकृति की मांग की। इनकी डीपीआर केंद्र को भेजी जा चुकी है। कटारिया ने केन्द्रीय इस्पात एवं खनन मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भी शिष्टाचार भेंट की।

गडकरी ने यह दिया आश्वासन

गडकरीने कटारिया से कहा है कि किशनगढ़ से गुलाबपुरा और गुलाबपुरा से चित्तौड़गढ़ तक का काम बीओटी आधार पर होगा। चित्तौड़गढ़ से देबारी (उदयपुर) और देबारी से रतनपुर (डूंगरपुर) वाया काया (उदयपुर) तक का कार्य हाई बीड ईपीसी कान्ट्रेक्ट आधार पर होगा

गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया नई दिल्ली में सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बात करते हुए।

खबरें और भी हैं...