सम्मान समारोह 6 मार्च को
महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर का 34वां महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन वार्षिक अलंकरण सम्मान समारोह 6 मार्च को होगा। डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि शैक्षणिक, सहशैक्षणिक खेलकूद के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान होगा। भामाशाह अलंकरण, महाराणा राजसिंह अलंकरण, महाराणा राजसिंह सम्मान और महाराणा फतह सिंह अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।