राजस्थानी फिल्म कजराली नखराली 19 को होगी रिलीज
उदयपुर. राजस्थानीफिल्म कजराली नखराली 19 फरवरी को प्रदेश के 100 सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होगी। स्टार कास्ट ने बुधवार को एक मॉल मेें फिल्म के बारे में जानकारी दी। लेखक और निदेशक लखविंदर सिंह ने बताया कि फिल्म में राजस्थान की रेतीले टीलों और ऊंटों की छवि को तोड़ा गया है। फिल्म में राजस्थान में अब माॅल और मेट्रो होने का प्रदर्शन किया गया है। इसमें फिल्म अभिनेत्री नेहाश्री ने डबल रोल निभाया है। इमरान खान और सचिन चौबे भूमिका में है। निदेशक सिंह ने बताया कि फिलहाल राजस्थानी सिनेमा अंतिम सांसें ले रहा है। आने वाले सालों में राजस्थानी सिनेमा सिर्फ किताबों में रहेगा। इसके बचाने के लिए करीब 5 सालों से मुहिम भी चलाई जा रही है। बताया गया कि फिल्म की पूरी शूटिंग अलवर आसपास के क्षेत्र की है।