रात 1 बजे : बेकाबू ट्रक ने गुलाबेश्वर मंदिर के बाहर लगे तोरणद्वार तोड़े, एक घायल
उदयपुर| हाथीपोल-घंटाघर रोड पर बुधवार देर रात 1 बजे एक बेकाबू ट्रक ने गुलाबेश्वर भैरूजी मंदिर के बाहर दो दिन बाद होने वाले महोत्सव के लिए लगाया गया ताेरणद्वार तोड़ दिया दुर्घटना में स्वागत द्वार सजाने का काम कर रहे श्रमिक घायल हो गए। बताया गया कि ट्रक ड्राइवर नशे में था, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। दुर्घटना की सूचना पर हाथीपोल, घंटाघर और धानमंडी पुलिस मौके पर पहुंची।