पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीएम राजे 13 को आएंगी लेकसिटी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | मुख्यमंत्रीवसुंधरा राजे नांदेड़ (महाराष्ट्र) से शनिवार दोपहर 2:10 बजे उदयपुर आएंगी। जिला प्रशासन के पास बुधवार को सीएम यात्रा का प्रस्तावित कार्यक्रम आने के बाद अधिकारियों ने तैयारी तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री की टाउनहाॅल में नवनिर्मित ऑडिटोरियम का लोकार्पण और सभा प्रस्तावित है। बुधवार को कलेक्टर रोहित गुप्ता ने मेयर चंद्रसिंह कोठारी और आयुक्त सिद्धार्थ सिहाग के साथ स्थल का जायजा लिया। वसुंधरा राजे के हाथों फतहसागर किनारे नव विकसित पार्क का लोकार्पण और गुलाबबाग में बर्ड पार्क का शिलान्यास भी प्रस्तावित है। शेष| पेज 11

संभागके जनप्रतिनिधियों के साथ करेंगी संवाद : राजेसंभाग के जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों की बैठकें भी लेंगी। इसको लेकर शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट ने बुधवार शाम जिला पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की बैठक ली। जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों काे बताया कि 13 को संभाग के बांसवाड़ा, डूंगरपुर, राजसमंद, चित्तौड़ और प्रतापगढ़ जिले की और 14 को उदयपुर शहर और देहात जिला की बैठक प्रस्तावित है। इस दौरान सीएम राज्य बजट को लेकर फीडबैक भी ले सकती हैं।

खबरें और भी हैं...