स्वरूप सागर लिंक नहर का गेट खोला, फतहसागर झील में भी शुरू हुई आवक
आकोदड़ाबांधसे पीछोला में आवक बनी रहने से बुधवार शाम स्वरूप सागर लिंक नहर का गेट खोलकर फतहसागर में पानी डायवर्ट कर दिया गया। आकोदड़ा से आवक होने से शाम छह बजे तक बीते 24 घंटे में पीछोला के जलस्तर में आठ इंच की बढ़ोतरी हो गई। इधर, जलसंसाधन विभाग ने बुधवार को आकोदड़ा बांध के गेट को डेढ़ से बढ़ाकर पौने दो फीट खोल दिया। प्रशासनिक स्तर पर हुए निर्णय के अनुसार दोनों झीलों का जलस्तर 10-10 फीट होने तक आकोदड़ा का गेट खुला रहेगा। बांध के गेट को और ज्यादा खोलने के कारण देवास टनल के आउट लेट पर पानी का बहाव दो फीट से बढ़कर ढाई फीट और सीसारमा नदी में ढाई फीट से बढ़कर साढ़े तीन फीट हो गया। पीछाेला में पानी की आवक बढ़ने पर जलसंसाधन विभाग ने बुधवार शाम स्वरूप सागर लिंक नहर का गेट खोलकर फतहसागर में पानी डायवर्ट कर दिया। जलसंसाधन विभाग ने मंगलवार सुबह आकोदड़ा बांध का गेट डेढ़ फीट खोलकर पानी पीछोला में डायवर्ट किया था।
खोला गया गेट।