पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फतेहसागरके मुंबइय

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परदेसी मंत्रियों और नेताओं की हसरतें

अभीछत्तीसगढ़के एक मंत्री आए तो उन्होंने यहां सबसे ज्यादा दिलचस्पी सिटी पैलेस को लेकर दिखाई। उन्हें कई मशहूर और दर्शनीय पर्यटन स्थल देखने के लिए पेशकश की गई, लेकिन उन्होंने मेवाड़ राजघराने के प्रति अपनी लालसा नहीं छुपाई। पिछले दिनों यहां आए झारखंड के एक मंत्री ने अपने इलाके में आदिवासियों के बीच काम करने के दावे किए तो एक अधिकारी ने उनसे मेवाड़ के आदिवासी अंचलों में घूमने का प्रस्ताव रखा, लेकिन उन्होंने पीछोला में बोटिंग की कामना रख दी। आदिवासियों की कृषि व
फतेहसागरके मुंबइया बाज़ार में राजनेताओं, पुलिस के लोगों, मीडिया कर्मियों और भाई लोगोंनुमा लोगों की ईमानदारी को परखना हो तो आप वहां की कॉफी शॉप्स और फूड प्लाज़ा पर एक चक्कर लगा आइए। आप किसी भी कॉफी शॉप पर शाम के समय बैठ जाइए, आपको बिना पैसा दिए कॉफी और चाइनीज फूड मुफ्त में खाते-पीते ये लोग नजर जाएंगे। शॉप्स वाले तो शिष्टाचार निभाने की पेशकश करते ही हैं, लेकिन सच में यह शिष्टाचार आंतरिक मजबूरी और पुलिस का खौफ ही है। कमोबेश यही हाल थाना क्षेत्रों में आने वाले उन होटलों, मिठाई की दुकानों और रेस्तरां का है, जहां से बहुत कुछ मुफ्त पैक होकर ही आता है। अब आप अगर यह कहें कि मीडिया वाले भी कहां पीछे रहते हैं तो आप भी गलत नहीं होंगेω माले मुफ्त, दिले बेरहम का आलम यह होता है कि मुफ्त में एक-एक मिल जाए तो अगला ऑर्डर भी सहज ही हो जाता हैω

मेयर की नजर आपकी कचौरी तक पर

मेयरने टाउन हाल रोड पर खूब सारे कैमरे लगवा रखे हैं। एक कैमरा तो ठीक जेएमबी के सामने लगा है, जिससे मेयर पार्षदों की प्लेटों की कचौरी तक पर नजर रखते हैं। अब पार्षद कौनसी कचौरी या किस तरह का समौसा खा रहा है, यह सब पता चल जाता है तो यह तो कहां छुपा रहता है कि वह किसके साथ हैω

अपना-अपना रीसर्जेंट

बैठकमें सिंचाई विभाग के अफसरों ने पीएचईडी वालों से कहा कि हमारा पानी फटाफट खोलाे क्योंकि यह तो सूखता जा रहा है। जलदाय वाले बोले : काहे का लॉस, अभी अभी तो आपने इतना रीसर्जेंट किया है। अब भी पानी की चिंता करते होω

खबरें और भी हैं...