चार दिन तक झीलों की लहरों पर देश के 350 कलाकार बिखेरेंगे जश्न की हिलाेरें
लेकसिटी में पहला लेक फेस्ट आज से
लेकसिटीमेंपहली बार होने वाले चार दिवसीय झील महोत्सव (लेक फेस्टिवल) की शुरुआत गुरुवार को पीछोला में श्रीनाथजी की आरती से होगी। इसके सभी कार्यक्रमों में प्रवेश निशुल्क रहेगा। देशभर के 350 प्रतिभागी लहरों पर कलाबाजियां दिखाएंगे
चारों दिन कार्निवल में अद्भुत प्रदर्शन होंगे। इसके लिए पीछोला और फतहसागर पर आकर्षक सजावट की गई है। झीलों में बुधवार देर रात तक नई बोट उतारने की कवायद होती रही। इसके अलावा कुछ बोट पर एलईडी लाइट से सजावट की गई है। पर्यटन विभाग की उपनिदेशक सुमिता सरोच ने बताया कि इस दौरान एलईडी बोट, लाइट एंड साउंड शो, फ्लोटिंग मार्केट, फूड बाजार, बैंड और लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां, काइट शो सहित विभिन्न वॉटर स्पोर्ट्स आकर्षण के केंद्र रहेंगे। एसपी राजेंद्र प्रसाद गोयल, पर्यटन विभाग की उपनिदेशक सुमिता सरोच, कलेक्टर रोहित गुप्ता ने बुधवार को पूरी टीम के साथ झील महोत्सव की अंतिम तैयारियों का जायजा लिया। इसके लिए अधिकारी फतहसागर पर पहुंचे थे और वहां होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी ली।
गणगौर घाटकी तरफ सुबह से लेकर देर रात तक सभी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। दूध तलाई पर आयोजन के दौरान पाला गणेश जी तिराहा से दूधतलाई तक वाहनों का दोपहर 12 बजे से देर रात तक प्रवेश निषेध रहेगा।
सुबह 9 से 10 बजे }गणगौर घाट पर दर्शन।
सुबह10 से 12 बजे }दूधतलाई पर दर्शन
दोपहर12 से 3 बजे }नौकाविहारका बोटिंग कर दर्शन कर सकेंगे।
शाम4 से 6 }श्रीनाथजीके दर्शन माजी के मंदिर में।
यहांडल झील की तर्ज पर फ्लोटिंग मार्केट भी लगेगा, जिसमें विभिन्न घाटों पर खरीदारी की जा सकेगी।
सुबह9 से 12 बजे }फ्लोटिंग मार्केट लगेगा।
दोपहर3 से 5 बजे }माजी मंदिर घाट
5बजे बाद }गणगौर घाट पर वॉटर कर्टन पर लेजर शो होगा। है। महाभारत में मैं समय हूं का प्रसिद्ध डायलॉग बोलने वाले हरीश भिमानी की वॉइस ऑवर होगी।
पहलाशो {शाम 7 बजे
दूसरा शो {रात 8 बजे
फतहसागर
स्वरूप सागर लिंकनहर से ओवर फ्लो तक सभी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। दुपहिया वाहनों का प्रवेश यूआईटी तिराहा, नीलकंठ मार्ग से मुख्य पाल तक प्रवेश और निकासी रहेगी। चार पहिया वाहनों की पार्किंग देवाली की तरफ बड़ी पाल और रानी रोड की तरफ रहेगी।
पीछोला }श्रीनाथजी की झांकी नौका विहार करेंगी और समय समय पर विभिन्न घाटों पर दर्शन देने पहुंचेगी।
शाम 5 बजे }बैंड डिस्प्ले
शाम7 बजे से }नाइटग्लो, लाइटिंग
11फरवरी }सुबह11 बजे से : ड्रेगन बोट और केनोइंग पोलो नेशनल ओपन चैंपियनशिप।
11फरवरी : शाम 7 बजे }रॉक बैंड इंडियन ऑशियन की प्रस्तुति
12फरवरी : शाम 7 बजे } रॉकबैंड प्रेम जोशुआ की प्रस्तुति दिनभर: मुंबइयाबाजार में बहुरूपिया, कठपुतली, सहरिया स्वांग आदि का प्रदर्शन होगा। ड्रेगन बोट कयाकिंग, केनोइंग और रोइंग सहित काइट फ्लाइंग और काइट प्रदर्शनी लगेगी।