पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • कला प्रमोशन के लिए 27 संस्थाओं और 111 लोगों को बांटे सवा करोड़ रुपए

कला प्रमोशन के लिए 27 संस्थाओं और 111 लोगों को बांटे सवा करोड़ रुपए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | सरकारने प्रदेश में कला एवं संस्कृति का प्रमोशन करने के लिए 27 संस्थाओं और 111 लोगों को सवा करोड़ रुपए की रकम बांटी है। कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से बजट जारी करने का आदेश जारी कर दिया गया है। सबसे अधिक तीन संस्थाओं को 30, 30 अौर 15 लाख रुपए का बजट दिया गया है। इनमें एम डाट बैंड सोसाइटी जयपुर, श्रुति मंडल जयपुर और महाराणा कुंभा संगीत परिषद उदयपुर शामिल है। इसके अलावा 24 संस्थाओं को अधिकतम तीन लाख और न्यूनतम 50 हजार रुपए की रकम दी गई है। व्यक्तिगत कला को भी प्रमोट करने के लिए न्यूनतम 25 हजार से अधिकतम एक लाख दिया गया है। पिछले साल इस मद का इस्तेमाल ही नहीं किया गया था,जिसके कारण बजट लैप्स हो गया था।













कला एवं संस्कृति को प्रमोट करने के लिए सरकार ने ढाई करोड़ रुपए बजट का प्रावधान किया था, जिसमें से अब तक डेढ़ करोड़ से अधिक बजट खर्च किया जा चुका है। अब 80 लाख रुपए बच गया है, जिसे मार्च में अन्य संस्थाओं को दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...